ताज़ा ख़बरसीतापुर

सीतापुर में राहुल गांधी की छात्र पंचायत: शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, अमित शाह के इस्तीफे का प्रस्ताव पारित

सीतापुर में कांग्रेस के 'राहुल जी की बात-छात्रों के साथ' सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के मुद्दे उठे। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सीतापुर:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘राहुल जी की बात-छात्रों के साथ’ सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। सम्मेलन में मौजूद नेताओं और छात्रों ने युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक रत्नम राठौर ने कहा कि कांग्रेस छात्र हितों के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कथित अभद्रता लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।

मुख्य वक्ता एवं सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरुणेश यादव ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। वहीं सुनीता चौधरी ने छात्र हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई। नेहा गौतम ने लखीमपुर में भी इसी तरह का छात्र सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह और दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजबिहारी ने किया। इस दौरान सुनीला रावत, हसीना खातून, राजेश पाल, डॉ. आर.पी. वर्मा, रोशनी गुप्त, रंजीत राठौर, अनुपम राठौर, शशांक राठौर, रवींद्र राठौर, जयविंद सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button