ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

लीलापुर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया।

सोमवार को लीलापुर थाने के उपनिरीक्षक दीपक यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी सूरज वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा, निवासी रूप का पुरवा, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उपनिरीक्षक दीपक यादव ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button