ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:संतोष द्विवेदी

लालगंज नगर पंचायत के सलेम भदारी वार्ड में लगभग 600 मीटर सीसी सड़क और ढक्कनयुक्त नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि हर वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लालगंज, प्रतापगढ़।

नगर पंचायत लालगंज के सलेम भदारी वार्ड अंतर्गत मंहगुआ स्थित वर्मा (पटेल) बस्ती में लगभग 600 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम चेयरपर्सन प्रतिनिधि श्री संतोष द्विवेदी ने संपन्न कराया।

कार्यक्रम राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता श्री प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के मार्गदर्शन एवं निर्देश तथा नगर पंचायत चेयरपर्सन श्रीमती अनीता द्विवेदी के सहयोग से आयोजित हुआ।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जनसामान्य के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस जनहितकारी परियोजना के लिए श्री प्रमोद तिवारी एवं श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से लालगंज नगर में विकास कार्य लगातार गति प्राप्त कर रहे हैं और लोगों को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के लिए श्री प्रमोद तिवारी एवं श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। लोगों ने क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए नेताद्वय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति अपना विश्वास और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button