ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: श्रावण और चेहल्लुम को लेकर प्रशासन अलर्ट, मानिकपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना परिसर में श्रावण मास और चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। प्रशासन ने गंगा घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए।

कुंडा/प्रतापगढ़: 

श्रावण मास और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मानिकपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, गंगा घाटों पर सुविधाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

थाना दिवस में पांच शिकायतों की सुनवाई

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें चार मामले राजस्व विभाग और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। पुलिस से जुड़ी शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि राजस्व संबंधी मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।

गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

थाना दिवस के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुंडा शिवनारायण वैस की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में श्रावण मास के दौरान गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के जुलूसों के मद्देनजर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश

सीओ शिवनारायण वैस ने नगर पंचायत, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त शौचालय, निर्बाध स्ट्रीट लाइट, नियमित साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु भी रहे मौजूद

बैठक में सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी धाम के पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ला, जेई राकेश गुप्ता, संदीप दीक्षित, हसन इमाम, रिजवान अहमद, तारिक अंसारी, दुर्गा मिश्रा, बॉबी गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, रामबाबू निषाद, सतीश यादव, खुशहाल यादव, प्रेमनाथ दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button