ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

आर्य समाज चौक में 77 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप, पूर्व पदाधिकारी आजीवन निष्कासित

प्रतापगढ़ के आर्य समाज चौक में 77 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आजीवन निष्कासित किए जाने का दावा किया गया। प्रशासक ने आपराधिक व सिविल कार्रवाई और धन वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।

प्रतापगढ़। आर्य समाज चौक के प्रशासनिक विवाद में बड़ा फैसला सामने आया है। प्रशासक विजय सिंह आर्य ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया कि पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा करीब 77 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता, जालसाजी, कूटरचना और संस्था विरोधी गतिविधियों के आरोप प्रथम दृष्टया जांच में सही पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश ने 9 जून को पूर्व प्रबंध समिति को भंग कर प्रशासक नियुक्त किया था। जांच में वित्तीय अभिलेख और लेखा-जोखा उपलब्ध न कराए जाने तथा मार्केट निर्माण, व्यापारियों से जमा धनराशि और दुकानों के किराये में कुल लगभग 77 लाख रुपये की अनियमितता सामने आने का दावा किया गया है।

प्रशासक के अनुसार, आर्य प्रतिनिधि सभा ने 23 जुलाई को आदेश जारी कर संबंधित सभी पदाधिकारियों की आजीवन सदस्यता समाप्त कर उन्हें आर्य समाज से पृथक कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध आपराधिक एवं सिविल कार्रवाई तथा धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button