
प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के शाहबरी तिराहा के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गौरव त्रिवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार एवं उनकी टीम ने आरोपी मकदूम कोरी (50) निवासी ग्राम पचखरा, थाना सांगीपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सांगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 160/2026 में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।





