ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

दुष्कर्म और छिनैती के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लूटी गई पायल बरामद

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और छिनैती के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छिनैती की गई एक जोड़ी पायल बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई।

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और छिनैती के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छिनैती की गई सफेद धातु की एक जोड़ी पायल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में एक और धारा बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने जलेसरगंज मोड़ के पास से वांछित आरोपी सच्चिदानन्द द्विवेदी (19) निवासी उदियापुर, थाना लालगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से छिनैती की गई एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जेठवारा थाने में युवती के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के डर से वह लगातार छिपकर रह रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद पायल उसने पीड़िता प्राजिकता शुक्ला के बैग से निकाली थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप यादव, रिक्रूट कांस्टेबल शुभम कुमार गौंड तथा रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ कुमार मौर्य शामिल रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button