ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

जिला बार एसोसिएशन चुनाव: 98 फीसदी हुआ मतदान

प्रतापगढ़ जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 356 में से 349 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे करीब 98 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मतगणना 18 जुलाई को जिला बार कार्यालय में होगी।

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ के निर्वाचन वर्ष 2026-27 के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह एडवोकेट, एल्डर कमेटी के सदस्यों तथा चुनाव समिति के पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई।

चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 356 मतदाताओं में से 349 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे लगभग 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संदीप सिंह एडवोकेट ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति सुबह 9:30 बजे मतगणना स्थल पर अनिवार्य रहेगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब अधिवक्ताओं की निगाहें शनिवार को होने वाली मतगणना और नए पदाधिकारियों के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button