रक्तदान कर मनाया प्रमोद तिवारी का जन्मदिन, 21 कार्यकर्ताओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

प्रतापगढ़। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. श्याम किशोर शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर में प्रथम रक्तदाता के रूप में डॉ. नीरज त्रिपाठी तथा प्रथम महिला रक्तदाता के रूप में जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने रक्तदान किया। 
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
मुख्य अतिथि पं. श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति कई लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, मौलाना अब्दुल वाहिद, अभय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सरोज, रियाज सुल्तान, मोहम्मद वसीम, महेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, सुभाष तिवारी, सुरेश मिश्रा, मो. दिलशाद, अबू शमा, नूर आलम, देवमणि पांडेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इरशाद, मो. फरीद, प्रीति और अजय कुमार सहित 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस मौके पर वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, काशी नारायण मिश्रा, रविभूषण सिन्हा, मासूम हैदर, डॉ. दीपक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।





