ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर रामपुरखास में गुरुवार को होंगे विविध आयोजन

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर 16 जुलाई को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में फल वितरण, पूजन-अर्चन, हवन और सामूहिक सुंदरकांड सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 16 जुलाई को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे लालगंज ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने से होगी।

इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ धाम में प्रमोद तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के निरंतर संकल्प के लिए विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे लालगंज नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हवन-पूजन एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल होंगे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button