ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

प्रतापगढ़ में विवेचना के दौरान लापरवाही और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई न करने पर थाना दिलीपपुर के उपनिरीक्षक पंकज कुमार वर्मा को एसपी दीपक भूकर ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर थाना दिलीपपुर में तैनात उपनिरीक्षक (विवेचक) पंकज कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय स्तर पर की गई समीक्षा में सामने आया कि थाना दिलीपपुर में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान करीब चार माह बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रभावी और सार्थक प्रयास नहीं किया गया।

इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता मानते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button