ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रमोद तिवारी के स्वर्णिम 75वें जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित, ट्रामा सेंटर परिसर में हुआ पौधरोपण

राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के 75वें स्वर्णिम जन्मदिन पर लालगंज में कांग्रेसजनों ने मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए तथा ट्रामा सेंटर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के 75वें स्वर्णिम जन्मदिन के पावन अवसर पर गुरुवार को लालगंज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रमोद तिवारी विकास कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तर प्रदेश के संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा ब्लॉक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। कांग्रेसजनों ने प्रमोद तिवारी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के सतत संकल्प की कामना की।

फल वितरण कार्यक्रम के उपरांत ट्रामा सेंटर लालगंज परिसर में पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ छोटेलाल सरोज, मुन्ना शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सांगीपुर द्वितीय धर्मेंद्र तिवारी (पप्पू), जिला महासचिव युवा कांग्रेस प्रीतेन्द्र ओझा, सभासद दारा सिंह, सभासद आशीष कौशल, सभासद शेरू भाई, अधिवक्ता मोनू पांडेय, नगर कांग्रेस कमेटी लालगंज के महासचिव अवनीश शुक्ल, समाजसेवी श्याम नारायण तिवारी, मुरलीधर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रमोद तिवारी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button