ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सांसद तनुज पुनिया पहुंचे लालगंज, अगई मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित सद्भावना सभा में शामिल होने पहुंचे सांसद तनुज पुनिया का अगई मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित सद्भावना सभा में शामिल होने के लिए सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनुज पुनिया बुधवार को लालगंज पहुंचे। जिले में प्रवेश करते ही अगई मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

 

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी के बीच सांसद पुनिया का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद उनका काफिला नगर स्थित एनएन बहुगुणा पीजी कॉलेज के लिए रवाना हुआ, जहां कुछ ही देर में प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित सद्भावना सभा में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। सद्भावना सभा में प्रमोद तिवारी के सार्वजनिक जीवन, संसदीय योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button