ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

विश्वनाथगंज दौरे पर सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल, किया पौधारोपण

प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज दौरे पर सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल ने रविवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया, आमजन से मुलाकात की और कई शोक-संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

दौरे के दौरान सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की सेवा करना है और क्षेत्र की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के सच्चे साथी हैं और स्वच्छ वातावरण व सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सांसद डॉ. पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान और पर्यावरण संरक्षण जैसे ठोस कार्यों से होता है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान विश्वनाथगंज विधानसभा अध्यक्ष अहमद अली, सदर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर पटेल, विधानसभा महासचिव प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष नीरज पासी, शिव प्रसाद सोनी, फैजान अहमद, तौफीक आलम, अजीत यादव (प्रधानाचार्य, संस्कार एजुकेशनल मांधाता), राजेश यादव, राहुल सरोज तथा सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button