ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

मलेशिया के कैबिनेट मंत्री से मिले समाजसेवी उम्मेद सिंह, भारत–मलेशिया व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

रामपुर खास से विधानसभा चुनाव लड़ चुके समाजसेवी उम्मेद सिंह ने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक के पुत्र एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद दातुक नाजिब रज़ाक से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत–मलेशिया व्यापार, आयात-निर्यात और आपसी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई।

लालगंज,प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके समाजसेवी उम्मेद सिंह ने गुरुवार को मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री Najib Razak के पुत्र एवं मलेशियाई कैबिनेट मंत्री मोहम्मद दातुक नाजिब रज़ाक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत और मलेशिया के बीच व्यापारिक संभावनाओं, आयात-निर्यात, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

समाजसेवी उम्मेद सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का आत्मीय स्नेह और सम्मान प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मंत्री के विशेष अतिथि के रूप में एक सप्ताह तक मलेशिया प्रवास पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार 11 जुलाई को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद दातुक नाजिब रज़ाक ने उन्हें दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान और गौरव का अवसर बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के निजी सलाहकार एवं उम्मेद सिंह के मित्र मोहम्मद अकरम जिलानी भी मौजूद रहे। इसके अलावा कर्नाटक के बेल्लारी से पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उम्मेद सिंह के करीबी सहयोगी अल्लाहबख्त उर्फ मुन्ना भाई भी इस मुलाकात में शामिल रहे।

उम्मेद सिंह ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध रहे हैं। व्यापार, संस्कृति और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में इस तरह की मुलाकातें दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने में सहायक साबित होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button