
कुंडा/प्रतापगढ़। जनपद में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजा भैया बेंती स्थित अपने आवास के पास सड़क किनारे लगे एक गोलगप्पे के ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी और कुछ समर्थक भी मौजूद थे। 
आम जनता के बीच इस तरह सहज होकर पहुंचने का वीडियो देखकर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट में लोग “जनता के बीच के नेता” और “सादगी की मिसाल” जैसे शब्द लिख रहे हैं।
बेंती आवास के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने भी विधायक जी को देखकर अभिवादन किया। कुछ देर ठेले पर रुकने के बाद राजा भैया अपने काफिले के साथ आगे रवाना हो गए। राजा भैया की इस सादगी का वीडियो अब फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।



