ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

रामपुर खास में कांग्रेस का बूथ मजबूत करने पर जोर, “मिशन गोल्डन जुबली” को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। संतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और "मिशन गोल्डन जुबली" को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं रामपुर खास के वरिष्ठ नेता मा. प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास के वार्ड नंबर-02 पंडित का पुरवा, नगर पंचायत लालगंज में बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि लालगंज संतोष द्विवेदी ने की।

बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है और आगामी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटना होगा।

बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती तथा “मिशन गोल्डन जुबली” को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का प्रण दोहराया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं ब्लॉक प्रमुख लालगंज इं. अमित प्रताप सिंह ‘पंकज’ ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामपुर खास में मा. प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ छोटेलाल सरोज, नगर कांग्रेस कमेटी लालगंज अध्यक्ष एडवोकेट विनय जायसवाल ‘गबलू’, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश यादव, पत्रकार रामू मिश्र, कार्यक्रम संचालक एडवोकेट शैलेन्द्र मिश्र, जिला महासचिव युवा कांग्रेस प्रीतेंद्र ओझा, सभासद पन्नेलाल पाल, हरिशंकर सरोज, सभासद प्रतिनिधि डॉ. श्रवण प्रजापति, शिव कुमार वर्मा, धर्मपाल गौतम, आशीष कौशल, नगर कांग्रेस कमेटी लालगंज महासचिव अवनीश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button