ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रवक्ता पद पर आदर्श त्रिपाठी का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र निवासी आदर्श त्रिपाठी का हिंदी प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रतापगढ़। तहसील कुंडा क्षेत्र के जैसावां गांव निवासी आदर्श त्रिपाठी (रोहित) का हिंदी प्रवक्ता पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आदर्श त्रिपाठी, टी.पी. इंटर कॉलेज कुंडा के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय सुरेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के पुत्र एवं बाबागंज प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण पति त्रिपाठी के छोटे भाई हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे आदर्श का पैतृक गांव जैसावां, ब्लॉक बिहार, तहसील कुंडा (प्रतापगढ़) है।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा टी.पी. इंटर कॉलेज, कुंडा से प्राप्त की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई बजरंग डिग्री कॉलेज, कुंडा से पूरी की। वर्तमान में वे अयोध्या प्रसाद डिग्री कॉलेज, भगौतीपुर मंसूराबाद में कला संकाय में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

हिंदी प्रवक्ता पद पर चयन को क्षेत्र के लोगों ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय बताया है। शिक्षकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने आदर्श त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button