ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारी तेज, आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर आईजी प्रयागराज ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वीआईपी रूट, ट्रैफिक, पार्किंग और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।

शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्लान और रूट व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईजी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से अपने दायित्व निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

बैठक के बाद जिले में सुरक्षा तैयारियों को और तेज कर दिया गया है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button