ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

महासिनपुर की बेटी शैलजा मिश्रा ने BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

महासिनपुर (रामपुर संग्रामगढ़) की बेटी शैलजा मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सफलता पर परिजनों ने बाबा घुइसरनाथ धाम में सुंदरकांड पाठ और जलाभिषेक कराया, जबकि ग्रामीणों ने उन्हें छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

लालगंज, प्रतापगढ़। विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के महासिनपुर गांव की बेटी शैलजा मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शैलजा, रमा शंकर मिश्रा की पुत्री एवं पूर्व प्रधान स्वर्गीय गोपी नाथ मिश्रा की सुपौत्री हैं। सफलता की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शैलजा ने अपनी सफलता का श्रेय श्यामशंकर मिश्र, संजीव मिश्र, अधिवक्ता विद्यासागर मिश्र (मुन्ना) के मार्गदर्शन के साथ अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

रविवार को घर पहुंचने पर परिजनों ने बाबा घुइसरनाथ धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया तथा भगवान का जलाभिषेक कर शैलजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी गौरी शंकर तिवारी, शिक्षक विनोद तिवारी, अधिवक्ता धीरेन्द्र मिश्र, अधिवक्ता अनिल यादव, पंकज तिवारी, नीलेश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ललन मिश्र, नवीन द्विवेदी, विनीत शुक्ल, सुशील कुमार मिश्रा, विद्यासागर शुक्ल, प्रदीप सिंह, गुड्डू मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शैलजा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने कहा कि शैलजा मिश्रा की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button