समाजसेवी विनोद मिश्र के निधन पर पत्रकारों में शोक, अधिवक्ताओं ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजसेवी विनोद मिश्र के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज ने अलग-अलग शोकसभाएं आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

लालगंज, प्रतापगढ़। मोठिन निवासी वरिष्ठ समाजसेवी विनोद मिश्र (57) का शनिवार की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार प्रेम मिश्र के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
साथी पत्रकार के पिता के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई की एक शोकसभा तहसील इकाई अध्यक्ष विकास मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, सुरेंद्र तिवारी ‘सागर’, डॉ. आशीष सिंह, मनोज सिंह, सुरेश मिश्र ‘मदन’, गौरीशंकर तिवारी, मुकेश सिंह, डॉ. वीरेश सिंह, जगत वर्मा, प्रमोद सिंह ‘बाबा’, विनोद सिंह बघेल, सुशील सिंह, शत्रुघ्न पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, अखिलेश मिश्र, सुशील तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, राजीव तिवारी, उमेश तिवारी, संजय शुक्ला, संजीव तिवारी, अनूप तिवारी, अजय यादव, अरविंद दुबे, राकेश त्रिपाठी, शास्त्री सौरभ, सुमित त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, आईपी मिश्र, शिवकरन चौबे, रामू मिश्र, संदीप मिश्र ‘राहुल’, संजीव द्विवेदी, जाकिर अली, लवलेश शुक्ला, राजेंद्र मिश्र, सरवर आलम, डॉ. आरआर पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, बाबा नरेंद्र ओझा, राजेश पाण्डेय एवं विवेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रदेश प्रवक्ता अजय पाण्डेय तथा जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने भी पत्रकार प्रेम मिश्र के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
उधर, संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज की ओर से भी तहसील परिसर में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत विनोद मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी तथा संचालन महामंत्री शिवरंजन यादव ने किया।
इस दौरान देवी प्रसाद मिश्र, अबरार खान, नामवर सिंह, उमेश तिवारी, अनिल त्रिपाठी ‘महेश’, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संदीप सिंह, रामकुमार पाण्डेय, शहजाद अंसारी, बालेन्द्र त्रिपाठी, रामकृष्ण दुबे, धीरेन्द्र मिश्र, अजय शुक्ला, हरिश्चंद्र पाण्डेय, मो. असलम, शिवाकांत उपाध्याय, अरुण तिवारी, तपन पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, पिंटू मिश्र, मोनू पाण्डेय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।





