ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

श्रीहनुमत निकेतन में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा

लालगंज के श्रीहनुमत निकेतन मंदिर में हनुमत उपासना समिति द्वारा सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से लोकमंगल की कामना की।

 

  • लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर में शनिवार को हनुमत उपासना समिति के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीहनुमान जी महाराज के भव्य श्रृंगार, विधि-विधान से पूजन एवं सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ कर लोकमंगल, सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं, व्यापारियों तथा राहगीरों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में जय कौशल, बबलू पटवा, पवन पटवा, मोहित जायसवाल एवं पवन कौशल की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद आशीष कौशल, सोनू शुक्ला, राजा शुक्ला, रमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, अनिल पाण्डेय, डॉ. संजय दुबे, आशु कौशल, अमित यादव, अमित गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, मो. चांद, गोलू कौशल, राजेन्द्र अग्रहरि, मोतीलाल जायसवाल, विमल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button