


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटेल तथा प्रदेश प्रभारी मनीष गुप्ता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य उद्योगों के विकास में आने वाली बाधाओं को शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि किसी भी जिले के औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों का संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल समस्याओं को उजागर करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके स्थायी और व्यावहारिक समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
प्रदेश प्रभारी मनीष गुप्ता ने कहा कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर तक गंभीरता से पहुंचाया जाएगा, ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके और उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि जिले के औद्योगिक विकास और उद्यमियों के हितों की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की अनावश्यक कार्रवाई और उत्पीड़न से उद्यमियों में असंतोष है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित प्लॉटों का लंबे समय से कब्जा न मिलना भी गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने राधानगर क्षेत्र की नो-एंट्री व्यवस्था से उद्योग एवं व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर फारूक, अंकित पटेल, मनोज गुप्ता, शिवम साहू, विजय गुप्ता, मजहर अहमद, दीपक साहू, राजू अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, सुरेंद्र मौर्य, दीनू पटेल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।