उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबरलखनऊ

बाहुबली – बाइक उठाकर उसपर पत्नी को बैठाया, कार्रवाई

प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी घाट पर सोशल मीडिया रील बनाने के लिए बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले दंपत्ति पर पुलिस ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सीज कर चालान किया गया।

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेल्हा देवी मंदिर घाट पर सोशल मीडिया रील बनाने के लिए एक दंपत्ति द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।


वायरल वीडियो में युवक अपनी मोटरसाइकिल को हाथों से उठाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। युवक ने बाइक उठाई फिर उसपर पत्नी को बैठाया

पुलिस जांच में युवक की पहचान जोगीपुर थाना कंधई, निवासी राजपथ पटेल पुत्र मोती वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने राजपथ पटेल के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान किया।

वहीं उसकी पत्नी रेखा वर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का चालान कर उसे सीज कर दिया गया है।

भुलियापुर चौकी प्रभारी अंकित कुमार तिवारी और आरक्षी संतोष कुमार यादव ने इस मामले में त्वरित कानूनी कदम उठाए।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button