ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़प्रयागराज

प्रयागराज की महिला अधिवक्ता की मौत पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रयागराज की महिला अधिवक्ता की मौत पर लालगंज के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया अधिवक्ताओं ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की बात कही

प्रतापगढ़। प्रयागराज में महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की चिकित्सीय लापरवाही के चलते हुई मौत को लेकर बुधवार को लालगंज में वकीलों का आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं में साथी अधिवक्ता राजेश्वर यादव पर बुधवार की सुबह हुए प्राणघातक हमले को लेकर भी गुस्सा देखा गया।

वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की संयुक्त अगुवाई में तहसील गेट पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया।

नाराज वकीलों ने एसडीएम समेत विभिन्न राजस्व एवं चकबंदी अदालतो में न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव भी पारित किया।

आम सभा का संचालन महामंत्री शिवरंजन यादव व संयोजन उपाध्यक्ष नामवर सिंह ने किया।

आम सभा में अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, कमलेशचंद्र तिवारी, संदीप सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, दिनेश मिश्र, शिव नारायण शुक्ल, अशोक शुक्ला, प्रमोद सिंह, केके शुक्ला, विपिन शुक्ला, विनोद मिश्र, नीरज सिंह, आशुतोष शुक्ला, राकेश पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, आनन्द मोहन श्रीवास्तव आदि रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button