ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीतिलखनऊ
प्रतापगढ़ के सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा
प्रतापगढ़ के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य मुख्यमंत्री से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा किया इस दौरान उन्होंने आने वाली समस्याओं के साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा करते हुए उन पर मुख्यमंत्री का सहयोग मांगा

प्रतापगढ़। विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिले।
मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक ने क्षेत्र की सड़कों, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए विधायक ने जनहति में उसकी स्वीकृति देने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने विधायक के दिए गए प्रस्तावों के सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।





