अयोध्याउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रयागराजलखनऊ

सीएम योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र और सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा की, बच्चों को उपहार दिए और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर मुन्ना सिंह चौहान ने अपने संघर्ष और जनसेवा से अलग पहचान बनाई तथा किसानों और सिंचाई व्यवस्था के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मुन्ना सिंह चौहान की विकास की विरासत को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान आगे बढ़ा रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर-वीरांगनाओं और महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उन्हें उपहार, चॉकलेट और खिलौने वितरित किए। मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और उन्हें गोद में लेकर स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को 11 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वित्तीय सहायता, विद्युत सखी और विद्याशक्ति किट, बैंक सखी प्रमाणपत्र, पीएम सूर्य घर योजना के प्रशस्ति पत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट, उर्वरा वर्मी कम्पोस्ट खाद तथा आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है।

ज्ञापन दाताओं को पुलिस ने पहले ही कर लिया हाउस अरेस्ट

सोहावल में शुक्रवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले ही ज्ञापन देने वाले कुछ विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इन्हे मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही छोड़ा गया। इनमें भारतीय किसान यूनियन के नेता फरीद अहमद कांग्रेस के नेता जय करण वर्मा, शामिल रहे। कांग्रेस के ही लाल मोहम्मद की निगरानी सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस करती रही।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button