खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पहले दिन भारत का मिला-जुला प्रदर्शन, झंडू कुमार ने दिलाया पहला पदक

CWG 2026 के पहले दिन भारत 6 खेलों में एक्शन में दिखेगा। पैरान पावरलिफ्टिंग और स्विमिंग में भारत के पास पहला मेडल जीतने का मौका है। देखें लाइव स्कोर, रिजल्ट्स और शेड्यूल।

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने एक पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पैरा पावरलिफ्टिंग के पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला।

बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया और पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया।

बाउल्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पुतुल सोनोवाल ने पुरुषों के एकल मुकाबले में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी महिला पेयर्स ग्रुप बी में लगातार दूसरी जीत के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

तैराकी में श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। वहीं, भारतीय पैरा तैराक रवि वीरा वेंकट बुडिगिना पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और पदक से मामूली अंतर से वंचित रह गए।

अब दूसरे दिन कई अहम पदक मुकाबले और क्वालीफिकेशन इवेंट्स होने हैं, जहां भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान को और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

स्वागत है ग्लासगो 2026 के रोमांच में!

13:45 IST | 24 जुलाई 2026

नमस्कार और स्वागत है! राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) का रंगारंग आगाज हो चुका है और आज कॉम्पिटिशन का पहला दिन है।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत की नजरें पहले ही दिन अपने मेडल का खाता खोलने पर होंगी। आज कुल 6 अलग-अलग खेलों में भारतीय सूरमा अपनी चुनौती पेश करेंगे। पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा स्विमिंग से भारत के लिए पहला पदक आने की सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।

पल-पल की लाइव अपडेट्स, मैच के नतीजे और मेडल टैली के लिए हमारे साथ बने रहिए!

जिमनास्टिक फ्लोर पर उतरने को तैयार भारतीय जांबाज

14:15 IST | 24 जुलाई 2026

दोपहर 2:30 बजे से भारत का आर्टिस्टिक जिमनास्टिक अभियान शुरू होने जा रहा है।

  • स्पर्धा: पुरुष टीम फाइनल एवं व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन

  • भारतीय एथलीट्स: योगेश्वर सिंह, स्वाथिश केपी, तपन मोहंती और तपेश्वरनाथ दास।

  • क्या है दांव पर: टीम के लिए फाइनल में जगह बनाने के साथ-साथ ऑल-राउंड ऑल-अपरेट्स क्वालिफिकेशन।

क्या हमारी पुरुष टीम पहले ही दिन इतिहास रचेगी? देखते रहिए!

शुरुआत रही धमाकेदार! लॉन बाउल्स में बड़ा उलटफेर और लवलीना का मेडल पक्का

14:00 IST | 24 जुलाई 2026

गेम्स के औपचारिक आगाज के साथ ही भारत के लिए अच्छी खबरों का सिलसिला शुरू हो गया है:

  • लवलीना का ब्रॉन्ज पक्का: टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75kg) को ड्रॉ में ‘बाई’ मिली है। ड्रा में कम खिलाड़ी होने के कारण वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मुक्केबाजी के नियमों के मुताबिक सेमीफाइनल में हारने वाले को भी ब्रॉन्ज मिलता है, यानी भारत का पहला मेडल लगभग कन्फर्म है!

  • पुतुल सोनोवाल का बड़ा धमाका: लॉन बाउल्स में डेब्यू कर रहे पुतुल ने दुनिया के नंबर-1 और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। आज उनका मुकाबला फॉकलैंड द्वीपसमूह के सेसिल अलेक्जेंडर से है।

  • महिला पेयर्स में जीत: पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की की अनुभवी जोड़ी ने भी जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है।

तैराकी में चमका भारत! श्रीहरि नटराज बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे

16:20 IST | 24 जुलाई 2026

ग्लासगो के स्विमिंग पूल से भारत के लिए शानदार खबर आई है। स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

  • प्रदर्शन: श्रीहरि ने हीट्स में 25.52 सेकंड का समय निकाला।

  • क्वालिफिकेशन: वह कुल 16 क्वालीफायर्स में 14वें सबसे तेज एथलीट रहे।

  • अगली चुनौती: श्रीहरि आज शाम ही होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में फाइनल की जगह पक्की करने उतरेंगे।

पैरा स्विमिंग: रवि बुडिग्ना और अली इमाम की बड़ी छलांग, 100m फ्रीस्टाइल के फाइनल में प्रवेश

16:25 IST | 24 जुलाई 2026

भारत के पैरा स्विमर्स ने पहले ही दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के रवि वीरा वेंकट बुडिग्ना और अली इमाम दोनों ने फाइनल में जगह बना ली है!

  • रवि बुडिग्ना का प्रदर्शन: हीट्स में 57.10 सेकंड की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

  • अली इमाम का प्रदर्शन: उन्होंने 1 मिनट 05.32 सेकंड में रेस पूरी कर फाइनल में प्रवेश किया।

  • मेडल का मौका: दोनों भारतीय तैराक आज रात देश के लिए मेडल जीतने के इरादे से पूल में उतरेंगे।

🗓️ आज (24 जुलाई) का पूरा भारतीय शेड्यूल एक नजर में:

 

स्पोर्ट्स खिलाड़ी / टीम इवेंट / कैटेगरी समय (IST)
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक योगेश्वर सिंह व टीम पुरुष टीम व इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन दोपहर 02:30 बजे
तैराकी (Swimming) श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट्स) दोपहर
पैरा स्विमिंग रवि बुडिग्ना, इमाम अली पुरुष S13 100m फ्रीस्टाइल दोपहर
बॉक्सिंग जादुमणि सिंह पुरुष 55kg (राउंड ऑफ 32) vs आरोन कुलेन (SCO) शाम/रात
लॉन बाउल्स पुतुल सोनोवाल पुरुष एकल (सेक्शन D) vs सेसिल अलेक्जेंडर दोपहर
पैरा पावरलिफ्टिंग 7 भारतीय एथलीट्स 4 अलग-अलग मेडल इवेंट्स शाम

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button