
अयोध्या।
प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए चयनित भाजपा नेता यश पाठक का सोमवार को सहादतगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यश पाठक को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
यश पाठक का चयन 18 सितंबर से 28 सितंबर तक आसनसोल, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यश पाठक के चयन को भाजपा नेताओं ने अयोध्या के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अयोध्या के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शूटिंग जैसे खेलों में अयोध्या के युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिलने से युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यश पाठक का प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन पूरे अयोध्या के लिए गौरव का विषय है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यश पाठक का प्री-नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन अयोध्या के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, बालकृष्ण वैश्य, शशिप्रताप सिंह, हरिभजन गौड़, अरविंद सिंह, अमित कुमार मिश्र, ओमिश अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव, आकाश सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यश पाठक को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।





