ताज़ा ख़बरफतेहपुर

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, हत्या का आरोप

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज में अपाचे बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर बेरूई में सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में 24 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर मोटर साइकिल व चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार रहमत दौलतपुर बेरूई गांव निवासी रामदीन पासवान की पत्नी पूजा देवी की सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई राजकरन निवासी सलवन थाना खखरेरू ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व की थी।

एक दो साल तो ठीक ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताडित करने लगे।

मां पूरी न होने पर पति रामदीन पासवान देवर छेद्दू ससुर बृजलाल व सास ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button