मिश्रा साइकिल के संचालक चंद्र भूषण मिश्रा के पुत्र का यूपी एसआई में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
लालगंज के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मिश्रा साइकिल के संचालक चंद्र भूषण मिश्रा के पुत्र के उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मिश्रा साइकिल के संचालक चंद्र भूषण मिश्रा के पुत्र शेखर मिश्रा का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। जैसे ही चयन की सूचना मिली, परिवार, मित्रों, व्यापारियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
चंद्र भूषण मिश्रा के पुत्र की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। शुभचिंतकों ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती अनीता संतोष द्विवेदी,ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज,मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल,एडवोकेट श्रीश पाण्डेय (डीएम), शिक्षक उमेश मिश्रा, शिक्षक प्रदीप पांडेय दीपक,शिक्षक अजय सिंह,शिक्षक अजय मिश्र आशीष सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिवार को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
चयन की खबर से नगर और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा लोग लगातार परिवार को शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। बता दें कि शेखर एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके चयन पर क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा हर्ष उल्लास का माहौल है।






