ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

निर्जला एकादशी पर विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया शर्बत वितरण

कुंडा के बसवाही गांव में निर्जला एकादशी के अवसर पर विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली के व्यवसायी विनोद तिवारी और पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया।

कुंडा, प्रतापगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विकासखंड कुंडा के ग्राम मन्नाराम तिवारी का पुरवा, बसवाही में विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों को शीतल शर्बत वितरित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक दिल्ली के व्यवसायी विनोद तिवारी एवं पप्पू मिश्रा रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की सराहना की।


विनोद तिवारी ने बताया कि उनका अपने गांव और क्षेत्र के लोगों से गहरा जुड़ाव है। इसी भावना के तहत वह समय-समय पर सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आगे भी समाज हित में विभिन्न सेवा कार्य किए जाते रहेंगे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में मिथलेश तिवारी, पप्पू मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अनुराग शुक्ला, राजन तिवारी, सुभाष तिवारी, हरीश यादव और अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे सेवा और जनकल्याण के कार्य समाज में आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button