अयोध्याताज़ा ख़बर

अवध विश्वविद्यालय में NCC एनरोलमेंट प्रक्रिया का शुभारंभ, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में नए सत्र की NCC एनरोलमेंट प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चयन में दौड़, शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

अयोध्या।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 10/65 यूपी कंपनी NCC में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। नशा मुक्ति पखवाड़ा (25 जुलाई से 8 अगस्त) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। उन्होंने कहा कि आज के कैडेट्स ही भविष्य में देश के सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

65 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य वर्दी सम्मान और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि NCC केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और स्वयंसेवा की भावना का सशक्त माध्यम है।

एनरोलमेंट प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण, दौड़, माप (मेजरमेंट) और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, ऑनरेरी कैप्टन (सेवानिवृत्त) राज नारायण सिंह, सूबेदार श्याम शेर यादव, बीएचएम संदीप राणा, बीएचएम रितेश आले और बीएचएम भूरा राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के त्रिलोकी यादव, छात्र प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश चौधरी, अंडर ऑफिसर दिव्यांशी पाठक सहित बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button