ताज़ा ख़बरप्रयागराज

कठौली अंडरपास व नैनी शंकरगढ़ में ट्रेन ठहराव हो- उज्जवल सांसद उज्जवल रेल मंत्री अश्विनी से मिले

सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कठौली में अंडरपास और नैनी, शंकरगढ़ व मेजा में ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी।

प्रयागराज।

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। सांसद ने कठौली में अंडरपास निर्माण के साथ नैनी, शंकरगढ़ और मेजा स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई।

सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि कठौली सघन आबादी वाला गांव है। तीसरी रेल लाइन के निर्माण के बाद ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में कठौली में अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।

सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि उज्जवल रमण सिंह ने नैनी, शंकरगढ़ और मेजा में ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने के लिए प्रयागराज तक जाना पड़ता है। नैनी स्टेशन पर कोरोना काल से पहले कई ट्रेनों का ठहराव होता था, लेकिन बाद में कई ट्रेनों के ठहराव बंद कर दिए गए।

सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि नैनी एक बड़ा रेलवे स्टेशन है और यहां पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन ठहराव बहाल होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और स्टेशन के आसपास के बाजारों को भी इसका लाभ मिल सकता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद उज्जवल रमण सिंह की मांगों को गंभीरता से सुना और इन पर विचार करने का आश्वासन दिया। अब क्षेत्रीय लोगों की नजर रेल मंत्रालय की ओर से इन मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर है।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button