ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित गिरफ्तार, 15 से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास

प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रतापगढ़।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मान्धाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपितों को तौकलपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो. मुजीब (26), असीर अहमद (73) और जावेद उर्फ मिट्ठ (35) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी थाना देल्हूपुर में दर्ज मु0अ0सं0 124/2026, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मान्धाता पुलिस टीम ने तौकलपुर के पास घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

मो. मुजीब के खिलाफ चार, असीर अहमद के खिलाफ चार और जावेद उर्फ मिट्ठ के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे शामिल हैं।

जावेद उर्फ मिट्ठ के खिलाफ वर्ष 2008 में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। वहीं तीनों आरोपित वर्ष 2022 के एक मुकदमे में भी नामजद हैं, जिसमें हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता धनंजय राय और उनकी टीम ने की।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button