ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के लंबित पैनल जारी करने की मांग, डिप्टी CM केशव मौर्य से मिला प्रतिनिधिमंडल

प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के चयनित अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर लंबित पैनल जल्द जारी करने की मांग की।

प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश में प्रधानाचार्य भर्ती-2013 को लेकर एक बार फिर चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित पैनल जारी करने की मांग उठाई है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के कई मंडलों में प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के चयनित अभ्यर्थियों के पैनल अब तक जारी नहीं किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार करना पड़ रहा है।

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि 31 जुलाई को चयनित प्रधानाचार्यों के पक्ष में निर्णय आया था और इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भी दे दी गई है। इसके बावजूद अब तक पैनल जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि चयनित अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कर पैनल जारी कराया जाए, ताकि वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

इस दौरान चयनित प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. दिलीप, डॉ. शिव ओम तिवारी, डॉ. पवन तिवारी, जगदीश, कृष्ण त्रिपाठी और शुभेंदु मिश्र सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button