ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में 34 वाहनों के चालान, ₹2.65 लाख से अधिक का जुर्माना सबहेडिंग:

फतेहपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाते हुए 34 वाहनों के ई-चालान किए। नशे में वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹2.65 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया

फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात जिले के विभिन्न टोल प्लाजों पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों सहित बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 34 ई-चालान किए गए और 2.65 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत जिंदपुर टोल प्लाजा बहुआ पर क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय की मौजूदगी में यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव ने टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग की।

वहीं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अनिल कुमार व कटोघन टोल प्लाजा पर टीएसआई बृजेश कुमार तिवारी ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे 18 चालकों के ई-चालान किए गए, जिन पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के 16 मालवाहक वाहनों के भी ई-चालान कर 85 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन पर वैध नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button