ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

पुलिस लाइन परिसर के नवनिर्मित मंदिर में एसपी ने की पूजा-अर्चना, जनपद की सुख-शांति की मांगी मन्नत

कौशांबी पुलिस लाइन के नवनिर्मित राधा-कृष्ण व शिव मंदिर में एसपी सत्यनारायण ने पत्नी और परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। जनपद की सुख-शांति और पुलिस परिवार की कुशलता की कामना की।

कौशांबी।

श्रावण मास के पावन अवसर पर कौशांबी पुलिस लाइन परिसर में स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत नव-निर्मित भव्य राधा-कृष्ण व शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने अपनी पत्नी व परिजनों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया और आरती उतारी।

एसपी सत्यनारायण ने भगवान आशुतोष से संपूर्ण जनपदवासियों और पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व कुशलता की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि आस्था और आध्यात्मिक आयोजन से पुलिसकर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा व कर्तव्यनिष्ठा का संचार होता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button