ताज़ा ख़बरप्रयागराज

छह खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट

प्रयागराज की मौसम विहार ताइक्वांडो सोसाइटी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा में ब्लैक बेल्ट हासिल की। ताइक्वांडो कोच अनुराग सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

प्रयागराज। कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में मौसम विहार ताइक्वांडो सोसाइटी अकादमी राजरूपपुर के छह खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया।
ताइक्वांडो कोच अनुराग सिंह के अनुसार गत माह आयोजित परीक्षा में अनुष्का, सक्षम दूबे, अनन्त गुर्टू, यंगद, पंखुड़ी राव, दिव्यानी गिरि ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया। परीक्षा में कौशाम्बी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव कामेश शर्मा मुख्य निर्णायक रहे। इस अवसर पर मौसम विहार सोसाइटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button