ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

साई नाथ महोत्सव की शुरुआत, नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा

प्रतापगढ़ के बलीपुर में गुरु पूर्णिमा पर तीन दिवसीय साई नाथ महोत्सव की शुरुआत भव्य पालकी यात्रा से हुई। साई बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया

प्रतापगढ़।

शहर के बलीपुर में श्री साई नारायण संस्थान द्वारा परंपरागत ढंग से हर साल गुरु पूर्णिमा पर होने वाले तीन दिनों के साई नाथ महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन बाबा के जयकारों के बीच पालकी शोभा यात्रा नगर में निकाली गई।

गर्मी व उमस के बाद भी यात्रा में बाबा के भक्त शामिल हुए। फूलों से सजे रथे पर विराजे शिरडी वाले साई बाबा की एक झलक पाने को लोग लालायित रहे। बलीपुर से निकली यात्रा आंबेडकर चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक से बाबागंज व भंगवा चुंगी होकर रात में फिर बलीपुर मंदिर पहुंची। वहां पर पूजन करके बाबा को पुनरू मंदिर में विराजित किया गया।

यात्रा में पूरे रास्ते कंधे पर भक्तों ने बाबा की पालकी ढोई। महिलाएं भी शामिल रहीं। श्रद्धा-सबुरी का बाबा का मंत्र गूंजा। संयोजक साई नारायण संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि बाबा के दरबार में अपनत्व मिलता है। गुरु पूर्णिमा पर यह परंपरा संरक्षक पं. हृदय नारायण मिश्र ने डाली थी।

इसके बाद बुधवार को गुरुपूर्णिमा पर दोपहर में एक बजे बाबा का पूजन व आरती होगी। समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, संजय खंडेलवाल, संतोष त्रिपाठी निशुल्क, विनोद कुमार सिंह, राकेश साधवानी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ल, सीएम त्रिपाठी, चंद्रमौलि सिंह, शिवेंद्र नाथ मिश्र, देवव्रत मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, विवेक ढींगरा, विजय कुमार शुक्ल, देवेश प्रताप सिंह, रमाकांत श्रीवास्तव व ऋषभ सिंह समेत महिला भक्त मंडल, बाल भक्त मंडल व युवा टीम ने सहभागिता की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button