ताज़ा ख़बरप्रयागराज

फ्रेंडशिप डे पर रोटरी क्लब प्रयागराज संगम ने नए सदस्यों का किया स्वागत, ‘नो योर मेम्बर’ कार्यक्रम बना आकर्षण

प्रयागराज में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब प्रयागराज संगम ने न्यू मेम्बर ओरियेंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। 'नो योर मेम्बर' सत्र के जरिए सदस्यों ने अपने व्यवसाय और विशेषज्ञता साझा कर सेवा व व्यावसायिक संबंधों को मजबूत किया।

प्रयागराज।

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब प्रयागराज संगम द्वारा होटल रविशा कॉन्टिनेंटल में न्यू मेम्बर ओरियेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवसदस्यों का औपचारिक स्वागत करने के साथ उन्हें रोटरी की विचारधारा, सेवा-भावना, नेतृत्व और क्लब की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन एवं समाजसेवी रोटेरियन अभिषेक वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शशांक जैन मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह और सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी पर दिया जोर

मुख्य अतिथि अभिषेक वर्मा ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व, मित्रता और मानवीय मूल्यों को समर्पित एक वैश्विक परिवार है। वहीं शशांक जैन ने कहा कि रोटरी की सदस्यता सम्मान के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी प्रदान करती है।

क्लब अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने भी रोटरी की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे तथा नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

‘नो योर मेम्बर’ सत्र बना कार्यक्रम का आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक सत्र ‘नो योर मेम्बर’ रहा, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने अपने व्यवसाय, कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता का परिचय दिया। इस पहल से सदस्यों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और व्यावसायिक संबंधों को नई मजबूती मिली।

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. अमित त्रिपाठी ने रोटरी प्रयागराज संगम की छह वर्षों की उपलब्धियों और सेवा कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button