ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की तैयारी तेज, 8 अगस्त को परीक्षा पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम

प्रयागराज में कांग्रेस ने 8 अगस्त को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभारी महासचिव राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की आवाज बनकर परीक्षा पारदर्शिता, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे उठा रहे हैं।

प्रयागराज।

कांग्रेस ने 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। शंकर लाल स्मारक हॉल में आयोजित प्रयागराज जोन के अध्यक्षों की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की और छात्रों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज बनकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम परीक्षा पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को मजबूती से उठाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने की अपील भी की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश और देश में शिक्षित युवाओं के सामने बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है।

बैठक में एआईसीसी के के. बी. बैजू और राष्ट्रीय प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, मनीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, अशफाक अहमद, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋषभ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button