
एटीएम कैश ट्रे में दफ्ती फंसाकर रुपए निकालने वाला गिरफ्तार
28 एटीएम कार्ड, 9 फर्जी हेल्पलाइन कार्ड बरामद
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने एटीएम की कैश ट्रे में प्लास्टिक की दफ्ती फंसाकर पैसे निकालने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। 9 फर्जी हेल्पलाइन नंबर वाले विजिटिंग कार्ड, 3 प्लास्टिक की दफ्तियां, 2 मोबाइल फोन, प्लास और पेचकस भी मिला है।
प्राप्त जानकारी के लिए सिविल लाइंस पुलिस ने प्रतापगढ़ के लीलापुर निवासी तोएफ खां उर्फ शोएब उर्फ मियां (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि गैंग सिर्फ कैश ट्रे में फंसे रुपये ही नहीं उड़ाता था बल्कि आरोपी ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदलकर भी ठगी करते थे। बदले गए कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन खरीदारी में किया जाता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले तेलंगाना में भी इसी तरीके से वारदात की थी। पुलिस अब प्रयागराज और दूसरे राज्यों में गैंग की अन्य घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। बताया कि आरोपी तोएफ एटीएम की कैश ट्रे में प्लास्टिक की खास आकार की दफ्ती फंसा देता था।



