अयोध्याताज़ा ख़बरलखनऊ

दीक्षोत्सव खेल सप्ताह के दूसरे दिन 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कबड्डी और टेबल टेनिस में रोमांचक मुकाबले

अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव खेल सप्ताह 2026 के दूसरे दिन 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। टेबल टेनिस, कबड्डी, नींबू-चम्मच दौड़ और रुमाल झपट्टा में विजेताओं का शानदार प्रदर्शन।

अयोध्या।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय ‘दीक्षोत्सव खेल सप्ताह-2026’ के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुईं। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित इस खेल सप्ताह के दूसरे दिन करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीक्षोत्सव खेल समिति के संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी डॉ. कपिल सिंह राणा ने बताया कि कुलपति ब्रिगेड और कुलसचिव ब्रिगेड के बीच पुरुष एवं महिला वर्ग में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबड्डी, बोरा दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और रुमाल झपट्टा जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

टेबल टेनिस के विजेता

पुरुष वर्ग में डॉ. अंशुमान पाठक (कुलपति ब्रिगेड) विजेता बने, जबकि शिव कुमार सिंह (कुलसचिव ब्रिगेड) उपविजेता रहे।

महिला वर्ग में डॉ. मोहनी पाण्डेय (कुलपति ब्रिगेड) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एकता सिंह (कुलसचिव ब्रिगेड) उपविजेता रहीं।

कबड्डी में इन टीमों ने मारी बाजी

पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता बनी, जबकि आशा भगवान बक्श सिंह पीजी कॉलेज, पूरा बाजार की टीम उपविजेता रही।

महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने खिताब जीता, जबकि रामनगर पीजी कॉलेज, बाराबंकी की टीम उपविजेता रही।

अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम

नींबू-चम्मच दौड़ (पुरुष):

  • प्रथम: अनुराग यादव
  • द्वितीय: सौरभ कुमार

नींबू-चम्मच दौड़ (महिला):

  • प्रथम: संजना विश्वकर्मा
  • द्वितीय: काजल गुप्ता

रुमाल झपट्टा (पुरुष):

  • विजेता: सनी
  • उपविजेता: गगनपाल

रुमाल झपट्टा (महिला):

  • विजेता: आंचल सोनी
  • उपविजेता: आंचल

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में सात महाविद्यालयों और अवध विश्वविद्यालय परिसर के पांच विभागों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार मंगलम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. आशीष प्रताप सिंह, प्रो. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. राम जी सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को खेल सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग की 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button