ताज़ा ख़बरप्रयागराज

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

प्रयागराज में इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला। मानद सचिव डॉ. नवनीत सिंह ने सदस्य संख्या बढ़ाने और एएमए के विस्तार की रणनीति रखी।

प्रयागराज।

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा के साथ नए कार्यकाल की शुरुआत हुई। बैठक में एसोसिएशन की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा के साथ इसे अधिक सक्रिय, आधुनिक और व्यापक प्रबंधन मंच के रूप में विकसित करने की रूपरेखा भी सामने रखी गई।

वार्षिक आमसभा का संचालन निवर्तमान मानद सचिव रत्नेश दीक्षित ने किया। निर्धारित एजेंडे के तहत वार्षिक प्रतिवेदन और ऑडिटेड लेखों को प्रस्तुत कर अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही मानद लेखा परीक्षकों की नियुक्ति भी की गई। अध्यक्षीय संबोधन अध्यक्ष ओ. पी. गोयल ने किया, जबकि ऑडिटेड लेखे पी. के. बंसल ने प्रस्तुत किए।

सदस्य संख्या बढ़ाना और सक्रिय भागीदारी होगी प्राथमिकता

नवनियुक्त मानद सचिव डॉ. नवनीत सिंह ने अपने संबोधन में एसोसिएशन के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सदस्य संख्या में कमी, सदस्यों की बढ़ती आयु, वित्तीय सीमाएं और सक्रिय भागीदारी का अभाव ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर प्राथमिकता से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने एएमए को एक गतिशील, समावेशी और आधुनिक प्रबंधन मंच के रूप में विकसित करने की योजना रखी। इसके लिए नए सदस्यों को जोड़ने, गतिविधियों का विस्तार करने और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को मंच से जोड़ने पर जोर दिया गया।

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के कुलपति का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज के कुलपति प्रो. ए. एम. अग्रवाल का सम्मान रहा। उन्होंने एएमए की गतिविधियों को समर्थन देने की बात कही और एसोसिएशन के कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय की सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञान संकाय के डीन एस. ए. रिजवी ने अकादमिक और व्यावसायिक क्षेत्र के बीच संवाद बढ़ाने के लिए एएमए की पहल की सराहना की। उन्होंने प्रबंधन शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर भी जोर दिया।

पूर्व पदाधिकारियों ने दिए सुझाव

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय पाठक और डी. यू. गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने एसोसिएशन की गतिविधियों को विस्तार देने और सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर सुझाव दिए।

पवन जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। नई कार्यकारिणी ने एसोसिएशन को अधिक सक्रिय बनाने और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने की बात कही।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button