युवा संवाद में गूंजा रोजगार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संदेश
प्रतापगढ़ के हरि पैलेस में आयोजित सम्राट युवा संवाद एवं कवि सम्मेलन में रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने किया।

प्रतापगढ़।
नगर के हरि पैलेस में अभिजीत मौर्य एवं उनकी टीम के तत्वावधान में आयोजित ‘सम्राट युवा संवाद एवं कवि सम्मेलन’ में युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
कार्यक्रम में युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार, संविधान एवं नागरिक जागरूकता, सामाजिक न्याय, करियर एवं कौशल विकास तथा राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए शिक्षा, कौशल और सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा एवं डिप्टी सीएम के बेटे भाजपा नेता योगेश मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ महिला विंग की स्नेहलता शुक्ला, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ शुभम कुशवाहा, एमबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अचल मौर्य, डीपीआरओ प्रतापगढ़ श्रीकांत दर्वे, तहसील बार एसोसिएशन कुंडा के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मौर्य, अधिवक्ता चंद्र गुप्ता मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र सागर ने किया। इस दौरान आलोक मौर्य ‘अकेला’, आलोक कुशवाहा, शक्ति कुशवाहा, संतोष मौर्य, शिवशंकर मौर्य (होलागढ़), विजय आनंद मौर्य, लीलावती मौर्य और क्रांति मौर्य समेत बड़ी संख्या में युवा एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन के दौरान रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दिया गया। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।





