ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालगंज क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने से 22 वर्षीय विवाहिता अफसाना बानो की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लालगंज, प्रतापगढ़।

कोतवाली क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली के जेवई गंगाबक्श का पुरवा निवासी सोनू की 22 वर्षीय पत्नी अफसाना बानो ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर देर रात चिकित्सकों ने अफसाना बानो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button