ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

कुंडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन चोरी की बाइक बरामद

प्रतापगढ़ के कुंडा में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे के ग्राम मझिलगांव के पास कार्रवाई करते हुए ईशु सोनी (19) निवासी शेखपुर आशिक, थाना कुंडा को गिरफ्तार किया। उसके साथ दो बाल अपचारी भी पकड़े गए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे या हटा देते थे, ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस जांच में बरामद तीनों मोटरसाइकिलें कुंडा और हथिगवां थाना क्षेत्रों से चोरी की गई निकलीं। एक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली, जबकि दूसरी बिना नंबर प्लेट के बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वाहन चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button