


प्रयागराज: इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद के नवीन सत्र 2026–27 का इंस्टॉलेशन समारोह “प्रणिता” गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीतिमा खंडूजा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसी मेम्बर प्रिया नारायण उपस्थित रहीं।
समारोह में पीपीपी नूपुर कपूर ने प्रज्ञा कपूर को अध्यक्षीय पिन और कॉलर पहनाकर नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया। इसके साथ ही निधि मित्तल ने सचिव, सीमा गर्ग ने कोषाध्यक्ष, नेहा कक्कर ने आईएसओ तथा दीप्ति गुप्ता ने संपादक के रूप में नई कार्यकारिणी के साथ अपने दायित्व संभाले।
इस अवसर पर क्लब की मासिक पत्रिका ‘सहेली’ और क्लब रोस्टर का भी विमोचन किया गया। वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्लब को प्राप्त ‘बेस्ट क्लब ट्रॉफी’ को पीडीसी शालिनी तलवार और गौरीश आहूजा ने क्लब की ओर से शोभा अग्रवाल एवं इंदु खुराना को प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। इनमें जरूरतमंदों को औषधियों का वितरण, छात्राओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग, पुस्तकें एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराना तथा वृद्धाश्रमों में सेवा कार्य प्रमुख रहे।
समारोह में पीएटी किरण चावला, फाउंडर मेंबर सुषमा कपूर, डीएस शालिनी अस्थाना, गीता चतुर्वेदी, शालिनी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मीना गुप्ता, आराधना टंडन सहित क्लब की सदस्याओं और विभिन्न इनर व्हील क्लबों की अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।