ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई इसके साथ पांच लोग भी गिरफ्तार किया गया है

प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ने का दावा किया है साथ में पांच लोग भी गिरफ्तार हुए हैं पुलिस ने प्रेस करके इसकी जानकारी दी

आसपुर देवसरा पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 202.31 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से ड्रग्स बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज दुबे, आनंद मिश्रा, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर, आलोक शुक्ला और मंजीत मिश्रा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स के अलावा अर्टिगा कार और बाइक भी बरामद कर ली है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button